मन की बात : पीएम मोदी ने की बागेश्वर की पूनम से बात, शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर दी बधाई ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बागेश्वर की हेल्थ वर्कर पूनम नौटियाल से बात की। पूनम बागेश्वर के स्वास्थ्य उपकेंद्र चामी में एएनएम पद पर तैनात हैं। प्रधानमंत्री ने बागेश्वर जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर बागेश्वर के लोगों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर शुभकामनाएं दी और टीकाकरण को संपन्न कराने में हेल्थ वर्कर्स की भूमिका की सराहना की। उन्होंने पूनम से बातचीत के दौरान टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह, पहाड़ों में टीकाकरण कराने को लेकर आई परेशानी को लेकर बातचीत की। पूनम ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से वह लगातार इस कार्य में जुटी हैं। स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कराने के अलावा घर-घर जाकर भी लोगों को टीके लगाए। अधिकांश लोगों ने टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाया। लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को घर-घर जाकर टीके लगाए। टीका लगाने से बच रहे लोगों को बताया गया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।
पीएम ने पूनम से कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उन्होंने (पूनम) आउट ऑफ वे जाकर कार्य किया है। पूनम ने बताया कि उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लागों की लिस्ट बनाई। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया था, उन्हें घर-घर जाकर टीका लगाया। पीएम ने पूछा कि एक दिन में कितना क्षेत्र कवर करना पड़ता था। पूनम ने बताया कि एक दिन में आठ से 10 किमी के एरिया में टीकाकरण किया। पीएम ने कहा कि पहाड़ों में आठ से 10 किमी चलने में पूरा दिन निकल जाता है। पूनम ने बताया कि उनकी पांच लोगों की टीम ने घर-घर जाकर टीकाकरण कराया। जिसमें डॉक्टर, एएनएम, फार्मासिस्ट, आशा और डाटा इंट्री ऑपरेटर होते थे। पीएम ने संचार नेटवर्क की दिक्कत के बारे में पूछा तो पूनम ने बताया कि कुछ गांवों में संचार सुविधा नहीं होने के कारण डाटा बागेश्वर आकर फीड किया जाता था।

और पढ़े  देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयनित 221 अभ्यर्थियों को CM धामी ने दिए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री से बात करने के बारे में कभी सोचा नहीं
पीएम मोदी से बात करने के बाद एएनएम पूनम ने बताया कि प्रधानमंत्री से बात करने के बारे में कभी सोचा नहीं था। जिले के शतप्रतिशत टीकाकरण ने यह अवसर दिलाया। जब पता चला कि पीएम बात करेंगे तो बातचीत से पहले कई तरह के ख्याल आ रहे थे। प्रधानमंत्री से किस तरह से बात होगी। वह क्या-क्या सवाल पूछेंगे, लेकिन उन्होंने बड़ी सहजता से बात की। जिसके कारण बात करने से पहले जो मन में डर था, वह चला गया। उन्होंने टीकाकरण को लेकर किए गए कार्य की सराहना की, जो हमारे कार्य और विभाग के लिए उत्साहवर्धक है।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *