मध्यप्रदेश : खंडवा लोकसभा उपचुनाव से ठिक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल ।

Spread the love

कांग्रेस को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब बड़वाह के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने बड़वाह में भाजपा की सदस्यता ली।
बिरला ने रविवार को सनावद के बेडिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में भाजपा की सदस्यता ली। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बड़वाह के विधायक सचिन बिरला गुर्जर समाज के हैं। माना जाता है कि उन्हें भाजपा में लाने में मांधाता ओंकारेश्वर के विधायक नारायण पटेल की बड़ी भूमिका है। पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में शामिल थे। सचिन बिरला को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। कमलनाथ सरकार के शपथ समारोह में वह राहुल गांधी से अलग से मिले थे। युवा विधायक सचिन बिरला ने राहुल गांधी से दिल्ली में कई बार मुलाकात की।
भाजपा में शामिल होने के बाद सचिन बिरला ने कहा, ‘अब देश की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य हूं। मुख्यमंत्री का आभार मानता हूं।’ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा, ‘बड़ी देर लगी नंदलाला। कांग्रेस जिसने देश-प्रदेश को बंटाधार कर दिया। सचिन जब कमलनाथ के पास जाते थे, नर्मदा का पानी लाने से लेकर मिर्च मंडी तक की बात करते तो पैसा नहीं है, कहकर कमलनाथ उन्हें चलो-चलो कह देते थे, लेकिन नारायण पटेल के बाद सचिन बिरला ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा है चले-चलो।’

सीएम चौहान ने पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी से कहा, इनसे बैर-भाव मत रखना, इनका ध्यान रखना। जो मुद्दे सचिन बिरला ने उठाए, उन्हें सरकार पूरा करेगी। बेड़िया मंडी को एशिया की सबसे शानदार मंडी बनाएंगे। 30 अक्तूबर को खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच घमासान जारी है।

और पढ़े  रूस की दो तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, पुतिन ने पहली बार मानी ईंधन की कमी

Spread the love
  • Related Posts

    इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिला कुछ

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस…


    Spread the love

    Rain: मुंबई, हिमाचल और जम्मू में आफत बनी बारिश, कई इलाकों में राहत, मानसून पर IMD के ताजा अनुमान क्या?

    Spread the love

    Spread the loveआज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश के बाद आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव के मुताबिक मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *