मणिपुर में आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर किया घात लगाकर हमला, कमांडिंग अफसर समेत कई जवान जख्मी.

Spread the love

मणिपुर में आतंकियों ने असम राइफल्स की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया है. आतंकियों की ओर अचानक किए गए इस हमले में कमांडिंग अफसर समेत कई जवान जख्मी हो गए हैं. मीडिया की खबरों में दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सुंघट इलाके में असम राइफल्स की टुकड़ी पर हमला किया है. आतंकियों के इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मी होने वाले लोगों में कर्नल त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं.

सेना के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, असम राइफल्स के क्विक एक्शन टीम की टुकड़ी में कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल थे. हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. आतंकियों के घात लगाकर किए गए इस हमले के बाद सेना ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी है.

बता दें कि मणिपुर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन वर्ष 1978 में किया गया था. इसका गठन बिश्वेसर सिंह ने किा था. यह संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता आ रहा है. भारत सरकार ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है. मणिपुर में यह आतंकवादी संगठन भारतीय सेना के जवानों पर पहले भी घात लगाकर हमला करता रहा है.


Spread the love
और पढ़े  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम- तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *