मंडलीय कार्यालय में महिलाओं हेतु भोजन कक्ष का शुभारम्भ.

Spread the love

*महिला दिवस के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत*
आज दिनांक 14.03.22 दिन सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ के मण्डल रेल प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सपरा के दिशा-निर्देश पर मंडलीय कार्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं हेतु उपलब्ध भोजन कक्ष को अनेक नवीन सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इस कक्ष का शुभारम्भ किया गया I शुभारम्भ के इस सुअवसर पर महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक मण्डल रेल प्रबंधक ने स्वयं उपस्थित होकर महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए एक महिला कर्मचारी सुश्री राजकुमारी द्वारा इस कक्ष का शुभारम्भ करवाते हुए सभी को इस कक्ष की बधाई दी I इस कक्ष में महिलाओं को अनुकूल वातावरण में भोजनावकाश के समय भोजन इत्यादि ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त होगी साथ ही महिला कर्मियों में पारस्परिक सहयोग और सौहार्द्र भी बढ़ेगा I
इसके अतिरिक्त इस सुअवसर पर महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत संपन्न होने वाली प्रतियोगिताओं एवं स्पर्धाओं के पुरस्कार विजेताओं को मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया I इन कार्यकलापों में लेमन रेस में सुश्री स्नेहा को प्रथम,सुश्री निवेदिता को द्वितीय एवं सुश्री अपूर्वा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि रंगोली में प्रथम पुरस्कार सुश्री अंजली,द्वितीय पुरस्कार सुश्री मोनिका एवं तृतीय पुरस्कार सुश्री वर्षा को प्राप्त हुआ I म्यूजिकल चेयर में प्रथम पुरस्कार सुश्री अंजली एवं द्वितीय पुरस्कार सुश्री रेनू को प्राप्त हुआ एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री पूनम गुप्ता,द्वितीय पुरस्कार सुश्री रोमिल एवं तृतीय पुरस्कार सुश्री सपना को प्राप्त हुआ जबकि रस्साकशी में निवेदिता एवं ग्रुप ने विजय प्राप्त की I इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (प्रशा.), मण्डल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) सहित अनेक शाखाध्यक्ष, समस्त यूनियनों एवं मान्यता प्राप्त एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

और पढ़े  ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *