भारत में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, 24 घंटे में मिले 45,892 नए मरीज, 817 लोगों की मौत

Spread the love

कोरोना महामारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन कोविड के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 45,892 नए मरीज मिले है और 817 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों से छूट दे दी गई है। देश डेल्टा प्लस वैरिएंट के बीच अब लैम्बडा वैरिएंट का भी एक मरीज मिला है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45,892 नए मामले सामने आए और 817 मरीजों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इससे पहले मंगलवार को 34,067 नए मरीज और 552 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,07,09,557 पहुंच गए हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4,05,028 की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  West Asia- अमेरिकी सैनिकों पर ईरान का हमला, सऊदी ने इराक में बरसाए बम, पश्चिम एशिया में शांति कब?
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *