भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे में 14306 नए केस, 443 लोगों की हुई मौत ।

Spread the love

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं, एक दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में 443 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि, इस दौरान 18 हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं,  एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 67 हजार 695 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते एक दिन में 18,762 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही 3 करोड़ 75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस सिर्फ 1 लाख 67  हजार 695 रह गए हैं, जो धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण से मरने वालों की बढ़ती संख्या से तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। त्योहारों के समय कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है। कई राज्यों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट सक्रिय हो रहा है। सूत्रों की मानें तो वैक्सीनेशन का भी डेल्टा वैरिएंट पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।


Spread the love
और पढ़े  आंदोलन खत्म: झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम, जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *