स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन हम लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी को गले लगाया था।

इस दिन लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और लोग भी अपने घरों, दफ्तरों आदि जगहों पर ध्वजारोहण करते हैं। वहीं, इस बार एक उलझन लोगों के मन में देखी जा रही है कि देश आखिर कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है 79वां या 80वां? 

 

 

इस साल देश कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

  • इस बार यानी 15 अगस्त 2026 को देश कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
  • इसको लेकर इसलिए कंफ्यूजन हो रहा है, क्योंकि लोग इसे दो तरह से गिनते हैं
  • इसी वजह से ये उलझन पैदा होती है

 

पहला तरीका

  • कई लोग ऐसे गिनते हैं कि 2026 (मौजूदा वर्ष)-1947(आजादी का वर्ष)= 79 वर्ष हुए
  • इससे आप समझ सकते हैं कि 15 अगस्त 2026 को देश आजादी के 79 साल पूरे कर रहा है

 

 

दूसरा तरीका

  • जबकि, कई लोग ऐसे गिनते हैं कि कितने स्वतंत्रता दिवस मना चुके हैं
  • जैसे- पहला स्वतंत्रता दिवस 1947 को मनाया, दूसरा 1948 को, तीसरा 1949 को और इस तरह से वर्ष 2026 में 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं

 

तो इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश?

  • दोनों कैलुकेलशन से समझा जा सकता है कि इस बार देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
  • इसलिए आपसे कोई पूछे कि 15 अगस्त को 2026 को कौन सा स्वतंत्रता दिवस है तो आप कह सकते हैं कि हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और देश अपने 79 स्वतंत्रता दिवस मना चुका है
और पढ़े  दिल्ली का हाल:- 16 साल में 110 जिंदगियां ले चुकी हैं जर्जर इमारतें, हर हादसे पर होता है हंगामा फिर 'बत्ती गुल'
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…