भारत : कोरोना ने आज तक के सारे रिकॉर्ड किये ध्वस्त 4,01,911 वही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी.

Spread the love

देश में कोरोना का कहर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक मामले सामने आए थे। शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 4,01,911 मामले सामने आए। इसी के साथ भारत ने कोरोना प्रभावित अन्य देशों को मीलों पीछे छोड़ दिया। देश में 22 अप्रैल से रोजाना कोरोना संक्रमण के तीन लाख मामले सामने आ रहे थे। तब इसने अमेरिका में इस साल 8 जनवरी को किसी एक दिन में आए 3,07,516 मामलों को भी पीछे छोड़ दिया था। अब ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। इससे पहले देश में गुरुवार को संक्रमण के 3.86 लाख से अधिक नए मामले सामने आए जिसके साथ ही संक्रमित लोगों का अब तक का आंकड़ा बढ़कर 1,87,67,962 तक पहुंच गया जबकि मार्च के अंत तक मामलों की संख्या 1,21,49,335 थी.


Spread the love
और पढ़े  2026 चैत्र नवरात्रि आज से शुरू,मां शैलपुत्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, विधि 
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *