भारतीय सेना सुरक्षित 98% रक्षा कर्मियों को लगी वैक्सीन की दोनों खुराक..

Spread the love

भारतीय सेना के 98 फीसदी कर्मियों का कोरोना महामारी से बचाव की वैक्सीन लग चुकी है। इनमें सीमाओं पर तैनात जवान भी शामिल हैं। शेष दो फीसदी को भी पहली खुराक लग चुकी है। सोमवार को सरकार ने बताया कि भारतीय सेना में सेवारत सभी रक्षा कर्मियों में से 98 फीसदी को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है। शेष बचे दो फीसदी रक्षा कर्मियों को भी पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यरत रक्षा कर्मियों, जिनमें सीमाओं पर तैनात जवान व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)  के कर्मी शामिल हैं, को 16 जनवरी से टीका लगाने का काम शुरू हुआ था। मंत्री भट्ट ने बताया कि अब तक शतप्रतिशत रक्षा कर्मियों को पहली खुराक लग चुकी है। इनमें से 98 प्रतिशत को तो दूसरी खुराक भी लग गई है। 

एक अन्य सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा जरूरतों को खयाल रख रही है। इसकी समय समय पर समीक्षा भी होती है।  देश की संप्रभुता, अखंडता व सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों का निर्माण व सुरंगों का निर्माण, सामरिक दृष्टि से रेलवे लाइनों का विकास जैसे काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सेना की जरूरतों के मुताबिक बीआरओ सीमावर्ती क्षेत्रों में  सड़कों का निर्माण करता है। इनमें से भारत चीन सीमा पर सड़कों का निर्माण महत्वपूर्ण है। इन 4203 किलोमीटर लंबी सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसके लिए फंड की भी खास व्यवस्था की गई है। 

और पढ़े  भारतवंशी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ किया खेल: CIA एजेंट बनकर दिया धोखा, अरबों रुपये की डिफेंस डील की

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए विभिन्न दर्रों में सुरंगों का भी निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में ऐसी चार सुरंगों का निर्माण चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *