बिग ब्रेकिंग -चुनावी घोषणा : उत्तराखंड – राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को अब हर महीने फ्री मिलेगी 50% यूनिट बिजली।

Spread the love

उत्तराखंड में घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की। जिनका बिल 200 यूनिट तक होगा, उन्हें 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। बुधवार को ऊर्जा भवन में प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द इस घोषणा का प्रस्ताव बनाने को कहा है, जिसके बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा।

बैठक में ऊर्जा सचिव राधिका झा के अलावा यूपीसीएल-पिटकुल एमडी डॉ.नीरज खैरवाल, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनका मकसद यूपीसीएल को घाटे से उबारना, कर्मचारियों की नियुक्तियां करना और उनके हितों की रक्षा करना है। 

मंत्री हरक ने बताया कि प्रदेश के करीब 13 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 100 से 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली खर्च के दायरे में आते हैं। अब जिनका बिल हर महीने के हिसाब से 100 यूनिट खर्च का होगा, उन्हें पूरी बिजली फ्री दी जाएगी। जिनका बिल 101 से 200 यूनिट प्रतिमाह होगा, उन्हें आधी बिजली यानी 100 यूनिट फ्री होगी और बाकी यूनिट का पैसा देना होगा।

उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। हालांकि उत्तराखंड में बिजली का बिल दो माह का आता है, लेकिन इस योजना का लाभ प्रतिमाह की यूनिट के आधार पर दिया जाएगा। यानी अगर दो माह में किसी का 200 यूनिट का बिल आएगा, तो उसे कोई पैसा नहीं देना होगा।

और पढ़े  देहरादून: पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ होने पर दून अस्पताल में किया गया भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *