बस से 7 समंदर पार का सफर – 46 साल बाद दिल्ली से लंदन के लिए चलेंगी बसें, करें 70 दिनों में 18 देशों की सैर ।

Spread the love

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लक्जरी बस में जल्द ही आप दिल्ली से लंदन तक का सफर कर सकेंगे। भारत-म्यांमार सीमा पर आवाजाही सामान्य होने के साथ इसे चालू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी साल सितंबर में पहली बस अपनी मंजिल के लिए रवाना हो जाएगी। इसके संभव होने से 46 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब लोगों को दिल्ली से लंदन के लिए बस सेवा का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इसके करीब 15 लाख के पैकेज में सफर का टिकट, वीजा और अलग-अलग देशों में ठहरने की सुविधा सरीखी सभी सेवाएं शामिल हैं।
दरअसल, एक ब्रिटिश कंपनी ने 1957 में वाया दिल्ली लंदन-कोलकाता के बीच बस सेवा की शुरुआत की थी। कुछ वर्ष बाद बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक ब्रिटिश यात्री ने डबल डेकर बस बनाकर, दोबारा सिडनी-भारत-लंदन के बीच बस सेवा शुरू की जो 1976 तक चलती रही। उस वक्त ईरान के अंदरूनी हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव की स्थिति को देखते हुए बंद कर दिया गया।
फिर भारत की एक निजी कंपनी इस दिशा में काम कर रही है। जिस वजह से पुरानी बस सेवा बंद हुई थी, उससे बचने के लिए बस का पुराना रूट बदल दिया गया है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान की जगह अब इसे म्यांमार, थाईलैंड, चीन, किर्गिस्तान होने हुए फ्रांस तक ले जाएगा। इंग्लिश चैनल पार करने के लिए क्रूज का सहारा लिया जाएगा। एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से ‘बस टू लंदन’ की पहल के तहत 70 दिनों में करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 18 देशों का भी सफर कर सकते हैं।

और पढ़े  टल गया महायुद्ध?: ट्रंप के बाद अब ईरान भी युद्धविराम पर सहमत, समझौते को बताया अपनी बड़ी जीत

छोटी गाड़ियों से तीन साल तक कंपनी ने किया है रूट का ट्रायल : कंपनी ने 2017 से 2019 के बीच छोटे व लक्जरी वाहनों के साथ रूट का ट्रायल भी किया है। वह सफल रही थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले करीब दो साल से प्रगति नहीं हो सकी। हालाता सामान्य होने के क्रम में जल्द बस सेवा की शुरुआत की योजना है।

दो घंटे में इंग्निश चैनल पार करेगी बस
फ्रांस और लंदन के बीच फेरी सेवा के जरिये बस को फ्रांस के कैले से यूके के डोवर तक ले जाया जाएगा। इसे पार करने में करीब दो घंटे का वक्त लगेगा। इसके बाद बस में सवार यात्री लंदन के लिए रवाना होंगे।

पुरानी बस की तरह नई बस में भी 20 सीट की होगी। हर यात्री के लिए अलग से केबिन होगा। इसमें खाने-पीने से लेकर सोने तक की सुविधाएं होंगी। इस बस में सफर करने वालों के लिए वीजा सहित सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ यात्रा का मौका मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *