सावधान रहें : अभी टला नहीं है कोरोना महामारी का खतरा, कई जिलों में अब भी संक्रमण 10 फीसदी से अधिक ।।

कोरोना संक्रमण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मिलीजुली तस्वीर देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां एक ओर कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है, वहीं देश के 141 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है। इतना ही नहीं 39 जिलों में हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है। केरल समेत कई जैसे राज्यों के हालात चिंताजनक हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि 141 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। वहीं 160 जिलों में संक्रमण अभी भी पांच से 10 फीसदी के बीच है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हालात भी चिंताजनक हैं।

उन्होंने बताया कि देश में 96 फीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है। इनमें से 78 फीसदी आबादी को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के 69 फीसदी किशोरों को पहली और 14 फीसदी को दोनों खुराक दी जा चुकी है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने एहतियाती खुराक को लेकर लोगों से अपील की है कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिन्हें पहले से कोई न कोई बीमारी है उन्हें एहतियाती खुराक के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि संक्रमण का जोखिम इस वर्ग के लिए अभी भी बना हुआ है।

और पढ़े  पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी का करीबी संदीप मिस्त्री गिरफ्तार, प्रत्यर्पण के बाद यूएई से लाया गया भारत, पहुंचा जेल

पिछले एक दिन में 67 हजार मिले संक्रमित
मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में कोरोना 67,084 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दैनिक मामलों में छह फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 1241 लोगों की मौत हुई। देश में कुल सक्रिय मामले 7,90,789 रह गए हैं। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 96.95 फीसदी तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1,67,882 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,11,80,751 हो गई है। पिछले एक दिन में 15.11 लाख सैंपल की जांच में दैनिक संक्रमण दर 4.44 फीसदी दर्ज की गई है जोकि डब्ल्यूएचओ के तय मानकों के अनुसार नियंत्रण की स्थिति बयां कर रही है।

  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…