बड़ी खबर – हिमाचल लैंडस्लाइड अपडेट : बस पर चट्टान गिरने से अब तक 10 की मौत, 15 लोग घायल, सर्च अभियान जारी..

Spread the love

रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले के पास निगुलसेरी में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि 30 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।घटनास्थल से अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 10 लोगों की मौत हुई है। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। वहीं आईटीबीपी के अनुसार किन्नौर में भूस्खलन वाली जगह पर सड़क साफ करने के बाद यात्रियों और बस के मलबे में फंसे होने का कोई निशान नहीं मिला है। आईटीबीपी की टीमें बस को खोजने के लिए कई दिशाओं से नदी (जो भूस्खलन स्थल के पास बहती है) की ओर गई हैं।
एचपी स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से जारी ताजा सूचना के अनुसार एक एचआरटीसी बस और यात्री अभी भी मलबे में दबे हुए हैं
। घटनास्थल पर ड्रोन से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एक ट्रक व यात्री गाड़ी(टाटा सूमो) को मलबे से निकाल लिया गया है। टाटा सूमो में सवार आठ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में रोहित पुत्र स्वर्गीय सैंज राम गांव किया रामपुर और विजय कुमार पुत्र जगदीश चंद गांव झोल सुजानपुर की पहचान हुई है। जबकि बाकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।


Spread the love
और पढ़े  लोक संवर्धन पर्व, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया उद्घाटन, विभिन्न स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र
  • Related Posts

    West Asia: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें, ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

    Spread the love

    Spread the loveट्रंप बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और वहां से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही…


    Spread the love

    वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के एक दिन बाद रविवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *