बड़ी खबर – येदियुरप्पा पहुंचे राजभवन किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं ।

Spread the love

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सोमवार यानी आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में इसका एलान किया। इस दौरान, येदियुरप्पा काफी भावुक नजर आए। लंच के बाद आज वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। ऐसे में अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब भाजपा राज्य की कमान किसे सौंपती है। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं। सोमवार को कर्नाटक में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है, बीएस येदियुरप्पा भी सुबह से अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। 

येदियुरप्पा ने हाल ही में एलान किया था कि 25 जुलाई को अपनी सरकार के दो साल पूरा होने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। इस बीच उनके उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, जोशी ने कहा कि उनसे इस बारे में अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने कोई बात नहीं की है जबकि निरानी का कहना है कि पार्टी जो भी आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगे।


Spread the love
और पढ़े   उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हाई अलर्ट पर जापान, दक्षिण कोरिया भी सतर्क
  • Related Posts

    हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे, बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला CM

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…


    Spread the love

    केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्टरी में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveकेरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *