फिल्म स्टारों से सजी अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला, लोगों को खूब भा रहा है भाग्यश्री का नया रूप ।

Spread the love

फिल्म स्टारों से सजी अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला के आज तीसरे दिन अपने आराध्य को परिणय सूत्र में बंधता देख लोग भाव-विभोर हो उठे। वहीं स्वयंवर के दौरान हुये परशुराम व लक्ष्मण के संवाद को भी लोगों ने खूब सराहा। माता जानकी का किरदार निभाने अयोध्या पहुंची प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है, अयोध्या में आकर मुझे माता सीता के किरदार को जीने का मौका मिला है। उन्होंने कहा लगभग तीस सालों बाद मैं फिर से अपना करियर शुरू करने जा रही हूं, वो भी माता सीता के किरदार के रूप में। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम के आदर्श के लिये हमारे लिये प्रेरणादायक है, ठीक उसी तरह माता सीता के त्याग, तपस्या से भी सीख लेनी चाहिये। उन्होंने प्रसन्नता जताई है कि अयोध्या की धरती से माता सीता के मेरे किरदार को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया देख रही है, इससे ज्यादा सौभाग्य की बात मेरे लिये क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज मैं अयोध्या आई हूं तो रामलला व हनुमंतलला का दर्शन कर आशीर्वाद लूंगी।


Spread the love
और पढ़े  देश के अमीर घरानों में सात UP के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये
  • Related Posts

    किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के शामली के गोहरनी गांव में भूमि के विवाद में चहारदीवारी हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान आदित्य (22) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ…


    Spread the love

    भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे किमी नंबर 175 के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *