प्रधानमंत्री ने देर रात लोगों को चौंकाया,भाजपा शासित 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक ।।

Spread the love

प्रधानमंत्री अपने हर दौरे में कोई ऐसा निर्णय लेते रहे हैं, जिससे उन्होंने लोगों को कई बार चौंकाया। उनके काशी दौरे में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। रात एक बजकर 13 मिनट पर पीएम ने बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे, जहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक आज(मंगलवार) पीएम स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। यहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्रियों के साथ ही बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह नौ बजे से करीब तीन बजे तक चलेगी। सियासी घुट्टी पिलाने के बाद पीएम दोपहर का भोजन मुख्यमंत्रियों के साथ ही करेंगे।

शामिल होंगे ये मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश
पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश
पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड
हेमंत बिस्वा सरमा, असम
प्रमोद सावंत, गोवा
भूपेंद्र पटेल, गुजरात
मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा
बसवराज बोम्मई, कर्नाटक
एन बीरेन सिंह, मणिपुर
विप्लव देव, त्रिपुरा


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *