पौड़ी गढ़वाल : समस्त कंट्रोल रूम के आगे बैनर के माध्यम से कंट्रोल रूम का नाम दर्ज करना सुनिश्चित– जिला निर्वाचन अधिकारी

Spread the love

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदडे ने आज सुविधा पोर्टल, विधानसभा 2022, सिविजिल तथा एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि समस्त कंट्रोल रूम के आगे बैनर के माध्यम से कंट्रोल रूम का नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को उसकी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एनआईसी वेबसाइड में स्वीप कार्यक्रम, कोविड-19 गाइडलाइन, पर्यवेक्षकों के फोन नंबर, सहित अन्य अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगी है उनका नाम भी दर्ज करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में स्थापित कंट्रोल रूमों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी हांसिल की। इस दौरान सुविधा पोर्टल में कुल 28 परमिशन प्रत्याशियों द्वारा ली गई है। जिसमें गाड़ी, रैली, लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर सहित अन्य शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने सि-विजिल तथा निर्वाचन नामावली में दर्ज होने वाले नामों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। कहा की कंट्रोल रूमों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा कोविड गाइडलाइन का अनुपालन भी करें। इसके अलावा उन्होंने एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन प्रत्याशियों के टिकट फाइनल हो चुके हैं उनकी सूची तैयार कर चस्पा करना सुनिश्चित करें। कहा कि प्रतिदिन सोशल मीडिया में प्रत्याशियों द्वारा की जा रही गतिविधि को रिकॉर्ड रखें।

और पढ़े  देहरादून- शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 21 लोग थे सवार

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *