पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी ने झंडा दिवस पर जनपद पौड़ी के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

Spread the love

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन सिंह ने प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा लगाया। जिलाधिकारी ने झंडा दिवस पर जनपद पौड़ी के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनपद के समस्त लोगों से आग्रह किया कि सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर झंडा अवश्य चस्पा करें।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने पत्र के माध्यम से समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि हम सबका परम कर्त्तव्य है कि सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा करें। कहा कि अपने-अपने कार्यालयों में झंडा दिवस के अवसर झंडा चस्पा करना सुनिश्चित करें तथा अन्य कार्मिकों से भी झंडा चस्पा करवाएं। उन्होंने कहा कि झंडे की धनराशि एकत्रित कर सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाएगी। कहा कि यह दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। सभी देशवासी इस दिन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे देश के सैनिक हमारे देश की बड़ी संपत्ति हैं, इन्होनें हमारे देश को हर एक तरह की परिस्थिति में संभाले रखा है। कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारत के तीनों शाखाओं के सैनिकों (जल, थल, वायु) के सम्मान के रूप में मनाया जाता है।
जनपद के समस्त कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा झण्डा लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा की गई। झंडे की दान राशि एकत्रित कर सैनिक कल्याण में जमा करवाया जाएगा, जिसे शहीदों के आश्रितों को यह राशि पहुंचाई जा सकेगी।

और पढ़े  ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *