पूर्णिया : अक्सर लोग जाम की समस्या से परेशान…

Spread the love

पूर्णिया जिला के गढ़बनैली बाजार में अक्सर लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। मंगलवार को संध्या के समय रेलवे गुमटी से लेकर बैंक चौक तक लंबा जाम लगा रहा। यह जाम घंटों रहा, जिससे जाम में फंसे लोग काफी परेशान हुए। खासकर बुजुर्ग लोग इतना परेशान हुए कि वह अपने मोटर वाहनों से उतर कर पैदल ही घर की ओर चल पड़े। घंटों लगे जाम को देखने के लिए स्थानीय पुलिस भी नहीं पहुंची। खासकर गुमटी चौक से बैंक चौक तक दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर दुकान लगा लेने से सड़क काफी संकरी हो गई है। जिससे आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कत होती है। वह अक्सर फंस ही जाते हैं ।सड़क इतनी संकरी और पतली हो गई है कि दो वाहन फ्री से आरपार नहीं जा पाते हैं। जाम के साथ-साथ ऊपर से बारिश का भी कहर से लोग और परेशान हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कसबा के अंचलाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क के दोनों ओर लगे अतिक्रमण को दूर कर रास्ता को चलने लायक बनाया जाए।


Spread the love
और पढ़े  बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *