पटना : इवेंट एंकर के साथ होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, और दी जान से मारने की धमकी ।

Spread the love

बिहार की राजधानी पटना में एक हाईप्रोफाइल लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पटना के नामचीन होटल के कमरा नंबर 512 में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 2 जुलाई को मुजफ्फरपुर के हर्ष रंजन और उसका मित्र विक्रांत केजरीवाल कोलकाता की इवेंट एंकर के साथ होटल में गैंगरेप किया तीन जुलाई को होटल से पटना जंक्शन छोड़ने के दौरान पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई। पीड़िता ने कहा कि दोनों युवकों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  3 जुलाई को पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर पीड़िता हावड़ा पहुंची और 4 जुलाई  को जाधवपुर थाना में दोनों आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होने के बाद बंगाल पुलिस ने केस को पटना के गांधी मैदान थाना को ट्रांसफर कर दिया है।
वहीं, गांधी मैदान थाना की एसआई अर्चना ने पीड़िता से फोन पर बात कर उसका बयान दर्ज किया है। 17 जुलाई को बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता 29 जुलाई को कोलकाता से पटना पहुंची और कोर्ट में उसकी पेशी हुई। पीड़िता ने कोर्ट में अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का बयान दर्ज करवाया। गांधी मैदान थानेदार का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द कर लेगी। पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर भी गई, लेकिन दोनों फरार हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है और आरोपी आजाद है। इस घटना के बाद से दोनों आरोपियों का मोबाइल भी बंद है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  31 जुलाई तक आईटीआर भरने की आखिरी तारीख, किन लोगों के लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी?

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- प्रीति पवार और जैस्मिन ने जीता स्वर्ण, भारत ने ग्लास्गो में महज 30 मिनट में जीते दो स्वर्ण

    Spread the love

    Spread the loveकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महज 30 मिनट में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने ‘गोल्डन पंच’ लगाए। साढ़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *