नैनीताल : हाईकोर्ट ने लगाई नलवा लैब संचालक की गिरफ्तारी पर रोक ।

Spread the love

हाईकोर्ट ने कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े के आरोपी नलवा लैब संचालक की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए लैब संचालक नवतेज नलवा को निचली कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 17 अगस्त तक अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दी है। तब तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।

न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद 17 जून को सीएमओ हरिद्वार ने हरिद्वार कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, लाल चंदानी व नलवा लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि सभी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने धाराएं बढ़ा दीं तो गिरफ्तारी का खतरा नलवा लैब सहित सभी पर बन गया।

नलवा लैब संचालक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उन्होंने एक भी जांच नहीं की और उनको इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। याचिका में गिरफ्तारी पर रोक के साथ एफआईआर निरस्त करने की मांग की  गई थी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
  • Related Posts

    देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

    Spread the love

    Spread the loveराज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक…


    Spread the love

    देहरादून- एलयूसीसी चिटफंड घोटाला, सीबीआई ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी और किशन जैन नाम इस दोनों आरोपियों को मुंबई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *