नैनीताल / हल्द्वानी : सोमवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान ।

Spread the love

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सोमवार से हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही है। संगठन से जुड़े व्यापारियों ने शहर में अतिक्रमण के मुद्दे को प्रमुखता से रखा था।
व्यापारियों ने कहा कि पटेल चौक से मंगलपडाव, तिकोनिया चौराहा से ताज चौराहा, सिंधी चौराहा से मेडिकल कॉलेज और कालाढूंगी चौराहा से मुखानी चौराहा तक जाम की स्थिति रहती है इसलिए नो एंट्री का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। शहर के मुख्य स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने बाजार के विभिन्न्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क शौचालयों का निर्माण करवाने, ट्रांसपोर्ट नगर व बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही डेंगू के संभावित खतरे से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने को भी कहा।
इस दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भगवान सहाय, केंद्रीय सहसंयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र साहनी, मनोज जोशी, परबजोत चंडोक, प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, आनंद सिंह अधिकारी, पीयूष गोयल, मनोज चौहान, रामप्रसाद कश्यप आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: BJP की विधानसभा कोर कमेटियां तय करेंगी जिताऊ प्रत्याशियों के नाम, पहली बार कमेटी का किया गठन
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *