उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे टिहरी दौरे पर, बोले सरकार की प्राथमिकता में शामिल होगा बांध प्रभावितों को पुनर्वास करना ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टिहरी दौरे पर हैं। यहां वह नई टिहरी स्थित कोटी कॉलोनी पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में बोटिंग की और झील क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय उत्तरकशी जनपद भ्रमण के दौरान कोटी कॉलोनी में टिहरी झील का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डोबरा चांठी पुल फ्लोटिंग हट्स का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों का पुनर्वास करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

1200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से झील के आसपास व्यवस्थाएं स्थापित की जानी हैं। इससे  स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे मूर्त रूप देने के लिए बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। ताकि पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर निदेशक  पर्यटन पूनमचंद आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद नई टिहरी पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह विद्या मंदिर नई टिहरी के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 3:30 बजे से जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इससे पहले शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश-दुनिया के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। 

और पढ़े  उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम से जुड़े लोगों के हक-हकूक को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई गई उच्च स्तरीय समिति द्वारा चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार को निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित में जो होगा, वह कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…