उत्तराखंड :राज्य में आज 24 नए कोरोना के मामले, एक भी मरीज की मौत नहीं ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 320 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को आठ जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343211 हो गई है। इनमें से 329438 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…