नैनीताल / हल्द्वानी : वैक्सीन की कमी के चलते आज 18 से 44 आयु वर्ग को नहीं लगेगी वैक्सीन ।

Spread the love

हल्द्वानी। कोरोना वैक्सीन अधिक से अधिक लोगों को लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे के अभियान को झटका लग गया है। जिले में अभियान तेजी से चलाए जाने के लिए वैक्सीन का संकट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास डोज के लिए करीब छह हजार वैक्सीन ही बची है। स्वास्थ्य विभाग ने केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को जिले में केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही वैक्सीन लगेगी। 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि जिले में पहली जुलाई को कुल 32 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें हल्द्वानी में 11 सेंटर शामिल हैं जबकि ओखलकांडा, पदमपुरी, बेतालघाट, रामगढ़, भीमताल, कोटाबाग, रामनगर के कुल 21 सेंटर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 5930 वैक्सीन है जिसमें से ऑन स्पॉट 5790 के लगाई जाएगी जबकि इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले 150 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी तो सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा में पास हुए हुए अभ्यर्थियों के फिजिकल-मेडिकल टेस्ट की तिथि हुई जारी
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *