नैनीताल / हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस प्रथम की 5 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव ।

Spread the love

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई हैं। अग्रिम आदेशों तक उनकी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पॉजिटिव आईं छात्र-छात्राओं के कोविड के टीके दोनों डोज लग चुकी है। पांचों को बीसी जोशी कोविड अस्पताल में रखा गया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 125 छात्र-छात्राएं हैं। छात्र-छात्राएं एक महीने पहले की पढ़ाई के लिए बाहर से आए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी का सैंपल भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही छात्रावास में दाखिला दिया गया था। जानकारी के अनुसार अनुसार शनिवार और रविवार को लगभग 20 से 25 छात्र-छात्राएं नैनीताल घूमने गए थे। लौटकर आने के बाद कुछ में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। परेशानी बढ़ने पर मंगलवार को पांच छात्राओं की एंटीजन रैपिड किट से कोविड की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क में आए 40 अन्य की भी एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई गई हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने अग्रिम आदेशों तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कक्षा और हॉस्टल को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। डॉ. तितियाल ने बताया कि प्रथम वर्ष के सभी 125 छात्र-छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। पांचों छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि पॉजिटिव छात्राओं में किसी में नया डेल्टा प्लस वेरिएंट तो नहीं है। बुधवार की शाम या बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। मेस में कार्यरत कर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी।
पांच दिन के लिए छात्रावास सील
हल्द्वानी। पांच छात्राओं के कोविड पॉजिटिव आने के बाद लड़के और लड़कियों के छात्रावास को सील कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को हिदायत दी गई है कि छात्रावास के बाहर नहीं आएंगे।
सावधानी बरतें, कोरोना अभी गया नहीं है
हल्द्वानी। कोेरोना के प्रति लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। सब कुछ खुलने लगा है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग न तो मास्क लगा रहे हैं न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जरा सी लापरवाही से कोरोना फिर चपेट में ले सकता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के बाद भी पांचों छात्राएं संक्रमित हुई हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे- पहली ही बरसात में टूटे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण, सुरक्षा दीवार का हिस्सा धंसा

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *