नैनीताल / हल्द्वानी : प्रदेश के मुखिया सीएम धामी आज पहुंचेंगे हल्द्वानी, सुझाव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना ।

Spread the love

भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा को रविवार को शुरू करने जा रही है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
ये यात्रा कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसके संचालन आदि से जुड़ी जिम्मेदारी भाजपा ने विधानसभा प्रभारी बनाए हैं, उनके पास होगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि इन रथ में सुझाव पेटिका होगी, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसमें आए बेहतर सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को 1:30 बजे रामलीला मैदान ऊंचापुल में रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी में उतरेंगे। कार से सीधे रामलीला मैदान ऊंचापुल जाएंगे। दोपहर 1:55 बजे एफटीआई हेलीपैड से रुद्रपुर पुलिस लाइन हेलीपैड में उतरेंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सशक्त बहना उत्सव: CM धामी ने महिला समूहों से खरीदे उत्पाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों के बीच BJP ने मैदान में उतारे 8 और प्रवक्ता, हरक की बहू संभालेगी मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन का पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने आठ और प्रवक्ताओं की घोषणा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *