नैनीताल में फिर शुरू हुई बोटिंग, फिर से लौटने लगी रौनक.

Spread the love

नैनीताल। कोविड गाइडलाइन में ढील मिलते ही इन दिनों नैनीताल में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पर्यटन गतिविधियां पटरी पर आते ही पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

कोरोना संक्रमण बढ़ते ही अप्रैल में कोविड कर्फ्यू घोषित कर दिया गया था। नौकायन बंद होने के साथ नगर में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई। साथ ही होटल में ठहरने के नियम भी कड़े कर दिए थे। कोरोना का प्रकोप कम होते ही सरकार ने कोविड कर्फ्यू में ढील दी है। ऐसे में सरकार के ढील देते ही पर्यटकों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार से नैनीझील में नौकायन शुरू होने के साथ ही पंत पार्क में फड़ लगने से शहर की रौनक लौट गई है। पूरे दिन नैनीझील में नौकाएं लहरों के बीच हिलोरे मारतीं नजर आईं और पर्यटकों ने भी इसका जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक पंतपार्क में लगे फड़ों और भोटिया मार्केट से खरीदारी करते नजर आए। इधर देर शाम तक माल रोड में पर्यटकों की चहलकदमी होती रही।

पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नौकाचालकों को कोविड नियमों का पालन करते हुए नौका संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इधर जू वन प्रभाग के आरओ अजय रावत ने बताया कि जू, बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल अगली गाइडलाइन के बाद पर्यटकों के लिए खोले जा सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे CM योगी, किया शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *