नैनीताल / भीमताल : निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज हो सकते है भाजपा में शामिल ।

Spread the love

उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ दिल्ली या देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है। हालांकि खुद कैड़ा भाजपा से अपनी नजदीकियां कबूल तो रहे हैं लेकिन देर शाम तक भी वह यही कहते रहे कि भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा
भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा प्रदेश में चर्चाओं में आने के साथ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरों में भी आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। शुक्रवार को कैड़ा के दिल्ली या देहरादून में भाजपा में शामिल होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
वहीं कैड़ा के साथ भीमताल विधानसभा के कुछ जनप्रतिनिधियों के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसके चलते प्रदेश भर के भाजपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ भीमताल विधानसभा के लोगों की नजर विधायक राम सिंह कैड़ा के अगले कदम पर है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: बाल कल्याण परिषद बैठक: बोले राज्यपाल- जरूरतमंद बच्चों के लिए हर जिले में बनेंगे बाल कल्याण केंद्र
  • Related Posts

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    नैनीताल- खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 13 लाख रुपये का जुर्माना, 20 प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love     अगर आप बाहर खाने के शौकीन या बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदतें है तो सावधान हो जाइए। न्याय निर्णयन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी विवेक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *