नहीं होगा मुफ्त में सफर, अब दिल्ली से मेरठ – मेरठ से दिल्ली आने – जाने पर लगेगा टोल, इस तारीख से वसूला जाएगा टोल, इतने चुकाने होंगे रुपये..

Spread the love

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब सफर मुफ्त नहीं होगा। एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी सूचना जारी कर दी है। 

टोल की दरें तय हो गई हैं। सराय काले खां से मेरठ तक के सफर के लिए 140 रुपये टोल देना होगा। इंदिरापुरम से मेरठ तक के लिए 95 रुपये टोल चुकाना होगा। टोल वसूली करने वाली कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि एनएचएआई ने अप्रैल 2021 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था। निर्माण कार्य पूरा न होने और यूपी गेट पर किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बाधित थी। इसकी वजह से टोल नहीं लगाया गया था। 

अब किसान आंदोलन समाप्त हो जाने के बाद एक्सप्रेसवे पूरी तरह खाली हो गया है। 15 दिसंबर से वाहन दौड़ने शुरू हो गए। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का कांट्रेक्ट पाथवे इंडिया नाम की एक फर्म को दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से टोल दरों को मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने नोटिफिकेशन जारी कर इन दरों को सार्वजनिक कर दिया है।
रोजाना 30 हजार वाहन चालकों की जेब होगी ढीली
सराय काले खां से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर रोजाना करीब 30 हजार वाहनों का आवागमन होता है। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। अभी तक यह वाहन बिना टोल दिए आवागमन कर रहे थे, लेकिन अब इन 30 हजार वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूली का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी ने काशी टोल पर बने कंट्रोल रूम को भी टेकओवर कर लिया है।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड- खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन,आरोपी शारिक गिरफ्तार

टोल की तय दरें
सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी टोल प्लाजा मेरठ
कार व अन्य छोटे वाहन 95 115 140
हल्के वाणिज्यिक वाहन 150 190 225
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 315 395 470
——–
इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 50 70 95
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 115 150
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 160 245 320
———
डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 30 55 75
हल्के वाणिज्यिक वाहन 45 85 120
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 100 180 255
डासना से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 15 40 60
हल्के वाणिज्यिक वाहन 25 65 100
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 55 135 210

टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 470 320 255 210 155 75
(यह दरें रुपये में हैं )


Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *