23 दिसंबर को भूपेश बघेल जी की होने वाली जनसभा होगी ऐतिहासिक-अखिलेश यादव

अयोध्या,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दिनांक 23 दिसंबर को बीकापुर विधानसभा के ग्राम जलालपुर,बीकापुर पेट्रोल पंप के निकट दिन में 12:00 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया होने वाली उपरोक्त जनसभा को व्यापक रूप प्रदान करने हेतु तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भूपेश बघेल जी की जनसभा हेतु अपनी पूरी ताकत झोंक दें।उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जनपद के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि 23 दिसंबर को होने वाली उपरोक्त जनसभा ऐतिहासिक होगी और उसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत एवं सामर्थ से जुटे हुए हैं। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,अशोक कुमार सिंह,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,शरद शुक्ला,मधु पाठक,सुनीता निषाद,रामनरेश मौर्य,शैलेश पांडे,राम सागर रावत,रामचरित्र वर्मा,राजेश तिवारी बाबा,बृजेश रावत,रूद्र प्रताप सिंह रिशु,नीलम कोरी,राजदेव वर्मा,श्रीनिवास शास्त्री,ईश्वरदास जायसवाल,भीम शुक्ला,बलबीर सिंह कोरी,विवेक,डॉ विनोद गुप्ता,डीएन वर्मा,राम कुमार मिश्रा,अब्दुल हकीम,अमित पाठक,राकेश कुमार निषाद,धर्मेंद्र सिंह फास्टर,मोहम्मद अहमद टीटू,नंदकुमार सोनकर,चंचल सोनकर,प्रेम कुमार पाण्डेय,अभी उदयसिंह,दीप कृष्ण वर्मा,शरद कुमार त्रिवेदी,रामचरित्र मौर्य,दिनेश चौधरी,रामकरन कोरी,बसंत मिश्रा,राम निहाल मौर्य,अमर चंद्र कौशल,सुशील यादव,निक्कू राम कोरी,भगवान दास रावत,अरविंद श्रीवास्तव,ज्योति श्रीवास्तव,राजकुमार गुप्ता,फूलचंद यादव,सुनील गुप्ता,बृहस्पति मणि पांडे,शत्रुघ्न प्रसाद,अंकित जैन,दिनेश कुमार शुक्ला,भोला नाथ यादव,रामसूरत,द्वारिका पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

और पढ़े  UP में चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 17 नवंबर को होगा प्रारूप सूची का प्रकाशन
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…