देहरादून: वर्दीधारी पर जबरन युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप.

Spread the love

उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान पर शादी के नाम पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप सामने आया है। थाना नेहरूकालोनी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना नेहरूकालोनी में दी गयी तहरीर के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी से 2016 में जान पहचान हुई थी। जिसके बाद मनीष भंडारी द्वारा पीड़िता को प्रिंस चौक के समीप रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होटल में ले जाया गया और वहां उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।
युवती का कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिजनों को बताने को कही तो पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसका मुंह बंद कर दिया। जिसके कुछ समय बाद में जब युवती ने पुलिस कांस्टेबल से अपने घर वालों से मिलाने की बात कही तो वह बारकृबार युवती को टालने लगा।
पीड़ित युवती द्वारा पुलिस कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल ने उसका जबरन गर्भपात भी करवाया है। पीड़िता ने थाना नेहरू कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *