महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कुछ पल धीमी रफ्तार के बाद फिर दौड़ा कोरोना बीते 24 घंटे में 895 ने तोड़ा दम, 66 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले.

महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी है। यहीं बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के शिकार 895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यह महामारी शुरू होने के बाद एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से 66,179 मौतें हो चुकी हैं।  मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मुंबई में 3999 नए मरीज मिले हैं। यह सोमवार की तुलना में मामूली अधिक हैं। सोमवार को 3876 नए केस सामने आए थे
मंगलवार को मुंबई में 66,179 नए कोरोना केस मिले। यह सोमवार के 48 हजार की तुलना में काफी अधिक हैं। सोमवार को 48,700 नए केस मिले थे और 524 लोगों की मौत हो गई। इस दृष्टि से लगता है केस घटने का बीते दो दिनों का अनुभव स्थाई दौर नहीं माना जा सकता। राज्य में अब कुल संक्रमित बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं। इनमें से 36,69,548 ठीक हो गए हैं। सक्रिय केस की संख्या 6,73,000 है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 4 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति, चार को मिलेगी पेंशन
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…