देहरादून : मुख्यमंत्री ने 80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया देखें वीडियो

Spread the love

https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Video-2021-05-12-at-12.57.42-AM.mp4मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने हर्रावाला स्थित रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह ऑक्सीजन गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे ऑक्सीजन बेड अस्पतालों में बढ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन सप्लाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है, जिसके बाद नौजवानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है और आगे कोई भी आवश्यकता पड़ने पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें और कोरोना से बचने के लिए लगातार सावधानी बरतें।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *