देहरादून- तेज बारिश से सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात, गुच्चूपानी में फंसे सात पर्यटक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Spread the love

हर और आसपास में हुई बारिश से बृहस्पतिवार को सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां पर्यटकों के नहाने के लिए बनीं तालाबों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक फंस गए जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया। इनके अलावा शहर में हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी।

 

पिछले साल आई आपदा ने सहस्त्रधारा में बड़ी तबाही मचाई थी। पुनर्निमाण के बाद गर्मी में यह पर्यटक स्थल फिर से गुलजार हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश से तालाबों की दीवारें फिर से टूट गई। गनीमत यह रही कि समय रहते यहां से पर्यटकों को निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दूसरी ओर गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक तेज बहाव के चलते एक टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुरुआत में सूचना मिली थी कि यहां पर तीन पर्यटक फंसे हैं। जब टीम पहुंची तो देखा कि सात पर्यटक उफनती नदी में टापू पर फंसे हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक बेहद घबराए हुए थे। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

बचाए गए पर्यटकों में डोईवाला निवासी रोहित, मनीष व सागर थापा, तिलक रोड निवासी मनीष, चंद्र विहार निवासी अंकित, प्रेमनगर निवासी नवजोत और बड़ोवाला निवासी सौरभ सिंह शामिल हैं।

तेज हवा में प्रेमनगर में एक पेड़ भी टूट गया। वहीं बारिश के दाैरान शहर के प्रिंस चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से आसपास में जलभराव हुआ जिससे दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

और पढ़े  देहरादून छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, नशा, फिजूलखर्ची को लेकर हुआ विवाद, गुमराह करने के लिए रची साजिश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love