देहरादून- तेज बारिश से सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात, गुच्चूपानी में फंसे सात पर्यटक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

शहर और आसपास में हुई बारिश से बृहस्पतिवार को सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां पर्यटकों के नहाने के लिए बनीं तालाबों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक फंस गए जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया। इनके अलावा शहर में हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी।

 

पिछले साल आई आपदा ने सहस्त्रधारा में बड़ी तबाही मचाई थी। पुनर्निमाण के बाद गर्मी में यह पर्यटक स्थल फिर से गुलजार हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश से तालाबों की दीवारें फिर से टूट गई। गनीमत यह रही कि समय रहते यहां से पर्यटकों को निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दूसरी ओर गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक तेज बहाव के चलते एक टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुरुआत में सूचना मिली थी कि यहां पर तीन पर्यटक फंसे हैं। जब टीम पहुंची तो देखा कि सात पर्यटक उफनती नदी में टापू पर फंसे हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक बेहद घबराए हुए थे। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

बचाए गए पर्यटकों में डोईवाला निवासी रोहित, मनीष व सागर थापा, तिलक रोड निवासी मनीष, चंद्र विहार निवासी अंकित, प्रेमनगर निवासी नवजोत और बड़ोवाला निवासी सौरभ सिंह शामिल हैं।

तेज हवा में प्रेमनगर में एक पेड़ भी टूट गया। वहीं बारिश के दाैरान शहर के प्रिंस चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से आसपास में जलभराव हुआ जिससे दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    रुड़की- शुरू हुई अग्निवीर भर्ती: उत्साह के साथ दौड़े युवा, रोजाना 1 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

    बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में सोमवार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। युवाओं के लिए आयोजित भर्ती में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पहले…