देहरादून : कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड के डीजीपी ने 8 राज्यों के अधिकारियों के साथ की बैठक।

Spread the love

कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड शासन ने इस साल भी रोक लगा दी है । आज 8 राज्यों की पुलिस के साथ उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की बैठक हुई है । इसमें हरियाणा, यूपी समेत 8 राज्यों की पुलिस शामिल हुई । कोरोना को देखते हुए इस बार उत्तराखंड शासन ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है । इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को भी हरिद्वार तक आने की इजाजत नहीं है । उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार नहीं आने की अपील की है । साथ ही ये हिदायत दी है कि अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उन्हें 14 दिनो का क्वारंटीन कर दिया जाएगा । सावन महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर भी उत्तराखंड शासन ने रोक लगा दी । पिछले साल भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी। कांवड़ यात्रा श्रावण मास में गुरू पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलती है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *