ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड : राज्य को 4 साल बाद मिला स्वास्थ्य मंत्री, नए सीएम ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, पढ़ें पूरी लिस्ट…

उत्तराखंड में नए सीएम बनने के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने मंगलवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, खास बात ये है कि धामी सरकार में प्रदेश को चार साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा व सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार सीएम के पास था।
उत्तराखंड के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने के बाद से ही एक्शन में हैं। सरकार ने पहले नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया और आज सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी
सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और स्वामी यतीश्वरानंद को ऊधमसिंह नगर की जिम्मा सौंपा गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड : राज्य को 4 साल बाद मिला स्वास्थ्य मंत्री, नए सीएम ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, पढ़ें पूरी लिस्ट…
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड : राज्य को 4 साल बाद मिला स्वास्थ्य मंत्री, नए सीएम ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, पढ़ें पूरी लिस्ट…

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…