उत्तराखंड : प्रदेश में आज 89 संक्रमित मिले, 3 की मौत..

राज्य में लंबे समय बाद सबसे कम 89 संक्रमित मिले हैं। वहीं 3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 101 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1538 से कम पहुंच गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 26083 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चमोली जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में 20, हरिद्वार में 15, नैनीताल में 14, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…