दुखद खबर : दिग्गज अभिनेता सत्यजीत का 72 वर्ष की आयु में निधन ।

Spread the love

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता सत्यजीत का रविवार सुबह निधन हो गया। सत्यजीत ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे। अभिनेता लंबे समय से बढ़ती उम्र के वजह से बीमारी थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
बीते दिनों, अभिनेता सत्यजीत को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज बोरिंग अस्पताल में चल रहा था। यहां पर अभिनेता काफी समय से आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की बाद उनका डायलिसिस किया गया था। इस दौरान उनकी हृदय गति कम हो गया थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सत्यजीत के निधन के बाद राजनेता सुमलता अंबरीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘वरिष्ठ अभिनेता सत्यजीत के जाने से बहुत दर्द है। एक कलाकार के रूप में, उन्होंने मंडयादा गंडू सहित 650 से अधिक फिल्मों में अभिनय करके अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया। मैं प्रार्थना करती हूं कि, उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले।’

अभिनेता सत्यजीत का असली नाम सैयद निजामुद्दीन है। उन्हें छोटी उम्र से ही अभिनय का शौक था और उन्होंने 650 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा प्राप्त की। उन्होंने ‘अरुण राग’, ‘एंथम थीरपू’, ‘रानारंगा’, ‘नम्मुरा राजा’, ‘युद्धकांड’, ‘इंद्रजीत’, ‘नाममूरा हम्मीरा’, ‘पुलिस लॉकअप’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण वह कई सालों से एक्टिंग से दूर रहे थे।

और पढ़े  राष्ट्रमंडल खेल 2026- आठवें दिन भारत को मिले 2 पदक, भारोत्तोलन में लवप्रीत ने रजत, डिस्कस थ्रो में सीमा को कांस्य

Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *