खकनार / बुरहानपुर : समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव सहायक सचिव उपयंत्री के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक ।

जनपद पंचायत खकनार क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव सहायक सचिव उपयंत्री सहित एडीओ पीसीओ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक श्री सुरेश सुरेश चंद्र टेमने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार द्वारा ली गई
जिसमें सभी को निर्देशित किया गया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बन रहे सोख्ता गड्ढा नाडेप पुर्ण कर लिया जावे आचार संहिता के दरमियान कोई भी नए कार्य स्वीकृति नहीं करें जो पुर्व से प्रगतिरत है उनको समय सीमा में पूर्ण करें मनरेगा अंतर्गत लेबर नियोजन आधार सीडिंग के कार्य कर लेवे तथा प्रधानमंत्री आवास के वर्ष 2016- 17 से चल रहे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें सहित सीएम हेल्पलाइन एवं निर्वाचन में लोगों को जागरूक करने हेतु कैलेंडर अनुसार कार्य करने तथा लोगों को मताधिकार का उपयोग करने हेतु सचिव एवं समस्त स्टाफ के साथ सपथ कार्यक्रम भी कराया गया
बैठक में जिला पंचायत से जिला प्रबंधक श्रीमती सरिता स्वामी ,दीपक खेड़े ब्लॉक समन्वयक, श्री आशीष कुड़ेकर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित उपयंत्री , सचिव , ग्राम रोजगार सहायक , एडीओ , पीसीओ उपस्थित थे

और पढ़े  नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…