दिवंगत पत्रकार की पत्नी को प्रदान की 5लाख की आर्थिक संहायता

Spread the love

हरिद्वार: पत्रकार कल्याण कोष समिति के अनुमोदन और मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद आज वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामअवतार संतोषी की पत्नी श्रीमती पुष्पा संतोषी को पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पत्रकार कल्याण कोष के सदस्य त्रिलोक चंद्र भट्ट एवं जिला सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र तिवारी ने जिला सूचना कार्यालय में स्व.संतोषी की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक सौंपा । इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि नियमावली के अनुसार पत्रकार कल्याण कोष समिति संकटाग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों की यथासंभव सहायता का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है समिति की बैठक में प्रकरणों पर विचार करने के बाद दो हफ्ते से भी कम समय में पूरे राज्य के 18 मृतक पत्रकारों के आश्रितों को 90 लाख रुपए की सहायता राशी जारी की गयी है। श्री भट्ट ने बताया कि समिति ने आर्थिक सहायता के किसी भी आवेदक का आवेदन निरस्त नहीं किया है‌ बल्किआपत्तियां पाये जाने पर उन्हें निस्तारण का अवसर प्रदान किया गया है। जिन पर आगामी बैठक में विचार किया जायेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: मंत्री ने तेल बचाने को स्कूटी चलाई, अब जुर्माने की नौबत आई, इस वजह से सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *