दिल्ली : 74 दिन सैंपल पॉजिटिव दर 1 फीसदी से भी कम, आज मिले 648 नए मरीज, इतनों की हुई मौत देखें पूरी खबर

Spread the love

संक्रमण को लेकर राजधानी में काफी तेजी से हालात सुधर रहे हैं। 74 दिन में पहली बार एक फीसदी से भी कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 19 मार्च को एक दिन में 0.9 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले थे। 

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 648 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ। जबकि1622 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं 86 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 

अभी तक 1426240 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1390963 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। अब तक 24237 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। कोरोना से मृत्युदर 1.7 फीसदी है। 

विभाग के अनुसार कोरोना के सक्रिय केस 11040 हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 4784 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 186 और कोविड मेडिकल सेंटर में 48 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 5374 मरीज भर्ती हैं। सीसीसी के तहत कोरोना निगेटिव 16 मरीज क्वारंटीन हैं। 

रविवार को 65240 जांच किए गए जिसमें 0.99 फीसदी संक्रमित पाए गए। इन जांच के लिए आरटीपीसीआर से 50003 और रैपिड एंटीजन से 15237 टेस्ट किए गए। दिल्ली में अभी तक 19302280 टेस्ट किए गए। दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 19677 हो गई है।

इनके अलावा टीकाकरण की बात करें तो रविवार को सरकारी केंद्रों पर अवकाश के चलते वैक्सीन नहीं लग सका लेकिन प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण जारी रहा। पिछले एक दिन में 9758 लोगों को वैक्सीन लगा जिनमें से 9339 ने पहली और 419 ने दूसरी खुराक ली। अब तक राजधानी में 53.53 लाख लोग वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं। इनमें से 12.04 लाख लोग दो खुराक लेकर वैक्सीन का कोर्स भी पूरा कर चुके हैं।

और पढ़े  Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love

    Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत

    Spread the love

    Spread the loveतुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित पांच मंजिला इमारत में हुआ अग्निकांड केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शहरी नियोजन और सुरक्षा मानकों में लगातार बरती जा रही लापरवाही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *