दिल्ली : साजन – राजन मिश्र की जोड़ी कोरोना ने तोडि: मशहूर गायक राजन मिश्र का निधन, प्रधानमंत्री सहित संगीत जगत मे शोक की लहर 1951 – 2021,

Spread the love

बनारस घराने के मशहूर गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया. कोरोना संक्रमित राजन मिश्र को गंभीर हालत में दिल्ली के सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें वेंटिलेटर नहीं मिल पाया.
प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र के निधन से अत्यंत दुख पहुँचा है. लता मंगेशकर ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है.

जानिए कौन हैं राजन मिश्र

राजन मिश्र भारत के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे. बनारस घराने के पंडित राजन मिश्र ने 1978 में श्रीलंका में अपना प्रथम संगीत कार्यक्रम दिया और इसके बाद उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, यूएसएसआर, सिंगापुर, कतर, बांग्लादेश समेत दुनिया भर के कई देशों में प्रदर्शन किया.

राजन और साजन मिश्र की जोड़ी थी सुप्रसिद्ध
राजन मिश्र और उनके भाई साजन मिश्र ख्याल शैली में गायन के लिए मशहूर थे. इस जोड़ी को 1971 में भारत सरकार ने संस्कृत अवार्ड दिया.1994-95 में गंधर्व सम्मान, 1998 में संगीत नाटक अकादमी और 2007 में पद्म भूषण से नवाजा गया. 14 दिसंबर 2012 को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान दिया गया था। इनके 20 से ज्यादा एल्बम आए.


Spread the love
और पढ़े  नालसार विवाद का 'द एंड': अब पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल हो सकेंगे छात्र, BCI ने वापस लिया आदेश
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *