दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संक्रमण की संक्रमित दर 17% के आस पास पहुंची.

Spread the love

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के मामलों में मामूली उछाल देखी गई है। जहां मंगलवार को यह आंकड़े 12481 थे, वहीं बुधवार को जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके अनुसार बीते 24 घंटे में 13287 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि दिल्ली में बीते एक दिन में टेस्ट बढ़ने के बावजूद बहुत ज्यादा केस नहीं बढ़े हैं जिससे संक्रमण दर भी 17 फीसदी पर ही बनी हुई है।

मौतों की संख्या भी कम होकर 300 पर पहुंच गई है, जो बीते कई दिनों से 300 का आंकड़ा पार कर रही थी। वहीं 14,071 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए। दिल्ली में 24 घंटे में कुल 78035 टेस्ट हुए जिनमें 63,315 आरटीपीसीआर और 14720 टेस्ट एंटीजन हुए। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 80 लाख 27 हजार 606 टेस्ट हो चुके हैं। इस तरह दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 9 लाख 48 हजार 821 टेस्ट हो रहे हैं जो काफी अच्छी संख्या है और संभवतः देश में सबसे ज्यादा है।
बात अगर दिल्ली के अस्पतालों की करें तो यहां 23202 बेड में से 18733 बेड भरे हैं और 4469 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में क्रमशः 4877 और 123 बेड खाली हैं। राजधानी में इस समय कुल 49,974 लोग होम आईसोलेशन में हैं।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *