थलीसैंण गढ़वाल : नवजात शिशु को निर्जन स्थान पर छोडने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

दिनांक 14.06.2021 को ग्राम प्रधान रौली श्री स्वरूप ममगाई निवासी ग्राम रौली पो0ओ0- बगवाड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना थलीसैण पर लिखित सूचना दी कि रौली गांव पुल के नीचे गदेरे में निर्जन स्थान पर एक नवजात शिशु है जिस पर *थाना थलीसैण में पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2021 धारा 317 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत* किया और दिनांक 21.06.2021 को वादी अर्जुन सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी- कैन्यूर थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा इसी घटना को लेकर जानकारी प्राप्त होने पर थाना थलीसैण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0 15/2021 धारा 376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट बनाम संदीप सिंह पंजीकृत किया । *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी* द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। *गठित टीम द्वारा तकनीकि एवं ठोस पतारसी सुरागरसी से अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पताः-*
1. संदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी- पातल, थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 15/2021 धारा 376 व ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम संदीप सिंह

*पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह
2. म0उ0नि0 दीपा रानी
3. कान्स. संदीप सिंह
4. कान्स. जगदीश
5. कान्स. हरियोम
6. कान्स. आदित्य
7. कान्स. मनोज चौधरी

और पढ़े  देहरादून: इस तरह होगी बाघों की सुरक्षा: राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, 10 ट्रांजिट सेंटर की कार्रवाई तेज

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *