उत्तराखंड : – कोरोना के 128 नए संक्रमित मिले, 2 की मौत, 228 मरीज ठीक होकर लौटे घर।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 228 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 25599 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है।  वहीं, अल्मोड़ा में 22,  चमोली में तीन, चंपावत में एक, देहरादून में 48, हरिद्वार में 14, नैनीताल में नौ, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: चीनी के बढ़ते दाम पर सख्ती, थोक विक्रेताओं के यहां छापे..
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…