थलीसैंण गढ़वाल : आगामी मानसून सीजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश ।

Spread the love

आगामी मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में आज तहसील थलीसैंण में दैवीय आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया गया। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, वन विभाग, होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया।
तहसील थलीसैंण में स्थापित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैनूर गांव तहसील थलीसैंण में दैवीय आपदा में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्याें हेतु तहसील प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममगांई ने बताया कि राहत बचाव कर्मियों द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा की इस घटना में कोई पशु एवं जनहानि नहीं हुई है। मॉक ड्रिल अभ्यास में कर्मियों द्वारा बेहतर कार्य किया गया। माॅक ड्रिल में कार्मिकों को आपदा से निपटने के लिए उपकरणों का सही रूप से उपयोग करने को कहा गया।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी / रामपुर रोड सड़क हादसा: बेलबाबा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत, चालक फरार
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *