तेल टैंकर में लगी आग से हुआ बड़ा धमाका, 91 लोगों की मौत की खबर ।

Spread the love

पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लिओन की राजधानी फ्रीटाउन में एक तेल टैंकर में धमाके के साथ आग लगने से 91 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये लोग टैंकर से रिस रहा तेल भरने के लिए उमड़े तभी तेल में आग लग गई  और फिर टैंकर में जोरदार धमाका हो गया। इससे वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।
शनिवार अल सुबह हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों व अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टैंकर से लीक हो रहा तेल एकत्रित करने के लिए पहुंच गए थे। उपनगर वेलिंगटन में एक बस टैंकर से टकरा गई थी। यह फ्रीटाउन के पूर्व में स्थित है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार सरकार ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फ्रीटाउन में केंद्रीय मर्चुरी के प्रबंधक के अनुसार विस्फोट के बाद उन्हें 91 शव मिले थे।
घटना उस वक्त हुई जब करीब 40 फीट लंबा तेल टैंकर एक बस से टकरा गया। इसके बाद हुए टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग के साथ हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी।

पोर्ट सिटी के मेयर यवोन अकी सॉयर ने बताया कि पीड़ितों में वे लोग भी शामिल हैं जो क्षतिग्रस्त टैंकर से रिस रहे तेल को एकत्रित करने उमड़े थे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे ने कहा कि हमें कई जले हुए शव मिले हैं। यह बेहद भयावह दुर्घटना है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बुरी तरह से जले हुए हैं। आसपास के घरों और दुकानों में भी आग लग गई है।

और पढ़े  Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1953 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *