डोमिनिका : हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की जेल में बंद तस्वीरें आईं सामने, आंख पर दिख रहे चोट के निशान 

Spread the love

डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें वहीं की मीडिया के जरिए सामने आई हैं। इन तस्वीरों में चोकसी जेल में बंद नजर आ रहा है।

डोमिनिका की अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को अगले आदेश तक कैरिबियाई द्वीपीय देश से कहीं और भेजने पर रोक लगा दी है। चोकसी को डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश’करने पर हिरासत में लिया गया था। अदालत ने चोकसी के वकीलों की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया है।
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि कानून टीम ने डोमिनिका की अदालत में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। यह भी बताया गया कि मेहुल चोकसी तक पहुंच नहीं दी जा रही है और कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। 

बृहस्पतिवार को अग्रवाल ने चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने और अवैध प्रवेश के लिए डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना पर संदेह जताया था। डोमिनिका में चोकसी के वकील वायने मार्श ने एक रेडियो शो को बताया कि काफी प्रयासों के बाद जब चोकसी से संक्षिप्त मुलाकात हुई तो उसने बताया कि उसे एंटीगुआ में जॉली बंदरगाह में एक जहाज में जबर्दस्ती बैठाया गया और डोमिनिका लाया गया। उसने कहा कि भारतीय और डोमिनिका के पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले लोगों ने यह किया।

मार्श ने कहा कि उन्होंने चोकसी के शरीर पर कुछ निशान देखे। उसकी आंखें भी सूजी हुई थी और उसे जान पर खतरा महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि चोकसी एंटीगुआ एंड बारबुडा का नागरिक है, भारत का नहीं, अत: उसे वापस भेजा जाना चाहिए। 

और पढ़े  गंभीर संक्रामक रोग: Alert-  दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा बच्चों पर मंडरा रहा है इस घातक रोग का खतरा, जानिए क्या है वजह..

अग्रवाल ने इस सारी घटना पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चोकसी को दूसरे देश ले जाने की रणनीति बनायी गयी ताकि उसे भारत भेजा जा सके। मुझे नहीं पता, कौन सी ताकतें काम कर रही हैं। अग्रवाल ने बताया कि एंटीगुआ से ले जाने के बाद चोकसी को कहीं पर रखा गया था और सोमवार को उसे पुलिस थाने ले जाया गया। तब से वह वहीं पर हैं और दुनिया को यह खबर बुधवार को मिली।


Spread the love
  • Related Posts

    शुभांशु शुक्ला: शुभांशु शुक्ला का पोस्ट- ‘तेज होने के लिए कभी-कभी धीमा होना जरूरी’..

    Spread the love

    Spread the love   भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर योग करते दिख रहे हैं।…


    Spread the love

    वीणा कुमारी- हिसार की रहने वाली वीणा वर्षों से बेहसारा बच्चियों और महिलाओं की कर रहीं है मदद.. जानें इनके बारे में

    Spread the love

    Spread the love   आप या हम जैसे लोगों से जब कोई दूसरी भाषा बोलने वाला व्यक्ति बात करता है या मदद मांगता है तो हम अक्सर उसकी बात को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *